राज्य विधानमंडल के 20 अगस्त से शुरू हो रहे संक्षिप्त मानसून सत्र में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी विधायक निवासों में कोरोना जांच के इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को सदन में आने से पहले कोविड-19 की जांच कराने की सलाह दी गई है।
सदन में विधायकों के बैठने की व्यवस्था एक सीट छोड़कर की जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर विधानसभा की विभिन्न दीर्घाओं में भी विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
वहीं, सत्र के दौरान सुरक्षा में लगाए जाने वाले कर्मियों का भी कोरोना टेस्ट कराने को कहा गया है। मंगलवार को सुरक्षा संबंधी बैठक बुलाई गई है।
जांच में निगेटिव आने वालों को ही विधान परिषद में मिलेगा प्रवेश
विधान परिषद सत्र में सदस्यों, अधिकारियों व कर्मचारियों को कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इसके लिए सोमवार को हुई दलीय नेताओं की बैठक में निर्णय लिया गया।