भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी
- फोटो : ANI
अयोध्या में विवादित ढ़ांचा विध्वंस मामले में भाजपा के वयोवृद्घ नेता लाल कृष्ण आडवाणी 24 जुलाई को तो मुरली मनोहर जोशी 23 जुलाई को बयान दर्ज कराएंगे। आडवाणी वीडियो कांफ्रेंसिंग से विशेष कोर्ट में बयान दर्ज कराएंगे।
बता दें कि विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने अपने आदेश में बयान दर्ज करने की तारीख तय की है। वहीं, 22 जुलाई को अदालत में सतीश प्रधान का बयान दर्ज किया जाएगा।
सोमवार को विशेष अदालत में आरोपी सुधीर कक्कड़ का बयान दर्ज किया गया। वह व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराने की इच्छा जताई थी।