फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा: शादी के लिए हुई होटल की एडवांस बुकिंग नहीं होगी निरस्त

Sun, 17 Dec 2023 06:05 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 20 से 23 जनवरी तक एडवांस बुकिंग पर रोक लगा दी गई थी पर जिन होटलों की बुकिंग शादी के लिए हुई थी उनकी बुकिंग निरस्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 20 से 23 जनवरी तक होटलों की एडवांस बुकिंग पर रोक है। हालांकि, पूर्व में शादियों के लिए हुई बुकिंग निरस्त नहीं होगी।

विज्ञापन


यूपी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सचिव गिरीश ओबेरॉय और संयुक्त सचिव श्याम कृष्नानी ने बताया कि शुक्रवार को शासन प्रशासन के अफसरों संग हुई बैठक में होटल के कमरों की उपलब्धता पर चर्चा हुई। जिन लोगों ने कमरे रोक रखे हैं और कोई भुगतान नहीं किया है, उनकी बुकिंग निरस्त की जाएगी। हालांकि, पहले से शादी के लिए कमरा बुक करा चुके लोगों को दिक्कत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें - उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य मेले का किया शुभारंभ: बोले - स्वास्थ्य तभी अच्छा रहेगा जब शासन व्यवस्था ठीक रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएसी का 76वां स्थापना दिवस समारोह: सीएम योगी ने दिया आश्वासन - पदोन्नति की विसंगतियां जल्द करेंगे दूर


शासन ने खाली कमरों का ब्योरा मांगा है। प्रशासन अतिथियों की संख्या का आकलन करने के बाद आगे की रणनीति बनाएगा।

श्याम कृष्नानी ने बताया कि जी-20 कार्यक्रम के दौरान जो रेट तय हुआ था, उसी दर से इस बार भी कमरे बुक होंगे। होटल में काम करने वाले सभी नए नियुक्त कर्मचारियों और होटल से अनुबंधित टैक्सी चालकों का वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें