फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार घंटे की दौड़ के बाद लारी में किया भर्ती

विज्ञापन
लारी के बाहर एंबुलेंस में भर्तीी मरीज।
विज्ञापन
लखनऊ। दिल के मरीज को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर और लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर चार घंटे तक दौड़ाते रहे। हालत बिगड़ने पर उसे लारी की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। बाराबंकी निवासी 58 वर्षीय मुन्नालाल बृहस्पतिवार सुबह गश खाकर गिर गए। घरवाले पास के अस्पताल ले गए, जहां से केजीएमयू रेफर कर दिया गया। 10 बजे परिवारीजन मुन्नालाल को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां कैजुअल्टी के डॉक्टरों ने दिल की बीमारी बताकर लारी ले जाने की सलाह दी। इस पर तीमारदार श्याम उन्हें लारी लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने खून व अन्य जांचें करवाई। फिर मेडिसिन का केस बताकर ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन


यहां के डॉक्टरों ने मुन्नालाल को फिर लारी ले जाने की सलाह दे दी। इस तरह श्याम मरीज को लेकर चार घंटे तक लारी व ट्रॉमा सेंटर के बीच भटकते रहे। दोपहर दो बजे तक इलाज न मिलने से लॉरी की इमरजेंसी के बाहर एंबुलेंस में लेटे मुन्नालाल की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें लारी की इमरजेंसी में भर्ती किया गया। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। केजीएमयू आने वाले हर मरीज को प्राथमिकता से इलाज मुहैया कराया जाता है। किन कारणों से मरीज भटकता रहा, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें