फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में एमडी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी की पांच सीटों पर होंगे प्रवेश

विज्ञापन
कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान।
विज्ञापन
लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान का शुक्रवार को नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) में आधिकारिक पंजीकरण हो गया है। अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमडी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी की पांच सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने कहा कि एनएमसी में आधिकारिक पंजीकरण होना गौरव का विषय है। एमडी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से संस्थान की शैक्षणिक और चिकित्सकीय क्षमता को नई पहचान मिलेगी। प्रयास है कि संस्थान को कैंसर उपचार, चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और उच्च स्तरीय रोगी सेवाओं में देश के अग्रणी संस्थानों में स्थापित किया जाए। इस उपलब्धि से संस्थान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत होगी। यह प्रदेश में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों की कमी को दूर करने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें