विषम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू, दिसंबर में आएगा परिणाम
लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक की शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। परिषद के सचिव डॉ. संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित, पीपीपी और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में विषम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। नए सत्र की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी। जारी कैलेंडर के मुताबिक, प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के छात्रों का पठन-पाठन 30 अक्तूबर तक चलेगा। नए छात्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया एक से 17 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। एक से 15 अक्तूबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। 21 से 25 अक्तूबर के बीच प्रवेशपत्र ऑनलाइन जारी होंगे। 21 से 5 दिसंबर के बीच प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। 31 दिसंबर तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।