लखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के डॉ. शीमा रिजवी कंप्यूटर सेंटर के एक वर्षीय कंप्यूटर एप्लीकेशन बिजनेस अकाउंटिंग एंड मल्टीलिंगुअल डीटीपी डिप्लोमा और सीसीसी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए चार जून तक आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर कोर्स में प्रवेश के लिए कम से कम हाईस्कूल, मुंशी-मौलवी या उसके समकक्ष परिक्षा पास होना अनिवार्य है।
उर्दू अकादमी के सचिव शौकत अली ने बताया कि एक वर्षीय कोर्स में फंडामेंटल ऑफ इंफारमेशन टेक्नालोजी, इंटरनेट एंड वेब डिजाइनिंग, एचटीएमएल, डीएचटीएमएल, सीएसएस, जावा स्क्रिप्ट, पीएचपीएसक्यूएल, फोटोशाप, पब्लिशर, फ्लैश, इनपेज उर्दू साफ्टवेयर, फाइनेंशल अकाउंटिंग, यूजिंग टैली एवं पर्सनालटी डेवलप्मेंट, इमर्जिंग ट्रेंड इन इंफारमेशन टेक्नालोजी, प्रोग्रामिंग थू ''''''''पाइथन'''''''' और मल्टीलिंगुअल डीटीपी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिन छात्र-छात्राओं को उर्दू नहीं आती है, उन्हें कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ उर्दू की शिक्षा दी जाएगी। कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ उर्दू की शिक्षा अनिवार्य है। आवेदन पत्र के लिए सेंटर की सुपरवाइजर शाइंदा किदवई से संपर्क किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा की अंकतालिका व प्रमाणपत्र की छायाप्रति स्वयं सत्यापित करके जमा करना होगा। आवेदन पत्र उर्दू अकादमी के कार्यालय या वेब साइट-www.upurduakademi.in से डाउनलोड कर सकते हैं।