फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में पीएचडी और बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पंजीकरण आज से

Mon, 14 Jul 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीबीएयू में पीएचडी और बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पंजीकरण आज से
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में सत्र 2025–26 के लिए पीएचडी. और बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण प्रकिया 14 जुलाई से शुरू हो रही है। पोर्टल https://bbauadm.samarth.edu.in के जरिये पंजीकरण कर सकेंगे। जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. रचना गंगवार ने जानकारी दी कि पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए पांच सौ रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 300 रुपये तो बीटेक के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एक हजार रुपये और एससी/एसटी वर्ग के लिए 500 रुपये पंजीकरण शुल्क है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। विलंब शुल्क एक हजार रुपये के साथ आठ अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। बीटेक पाठ्यक्रमों में सीटों का वितरण 50 प्रतिशत जेईई मेंस स्कोर और 50 प्रतिशत सीयूईटी स्कोर के आधार पर किया जाएगा। यदि जेईई के माध्यम से सीटें रिक्त रह जाती हैं तो उन्हें सीयूईटी स्कोर की श्रेणी में समाहित किया जाएगा। जेईई स्कोर के आधार पर पंजीकरण व पाठ्यक्रम लॉकिंग की प्रक्रिया 14 से 31 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें