बीबीएयू में दूसरे चरण का प्रवेश पूरा, 18-19 को होगा इंडक्शन प्रोग्राम
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में दूसरे चरण का भी प्रवेश मंगलवार को पूरा हुआ। इक्का-दुक्का कोर्सों को छोड़कर प्रवेश लगभग पूरा हो गया है। बचे हुए कोर्सों को 17 जुलाई को एक और मौका दिया गया है। 17 जुलाई को सुबह 10 बजे से बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस की काउंसलिंग डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में होगी। इसके बाद कोई भी नए प्रवेश नहीं होंगे। जबकि 18-19 जुलाई को संकाय स्तर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्वविद्यालय व विभाग के बारे में विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कक्षाओं की भी शुरूआत हो जाएगी।