फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिछले साल से 30 हजार बच्चों के प्रवेश हुए कम

Sun, 30 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के दाखिले की रफ्तार तेज नहीं है। यह वजह है कि अप्रैल में शुरू हुए शैक्षिक सत्र के बाद जुलाई का महीना बीतने वाला है, लेकिन अब तक स्कूलों में पिछले शैक्षिक सत्र के बराबर प्रवेश नहीं हो सके हैं। पिछले शैक्षिक सत्र में 2.77 लाख बच्चे पढ़ते थे, लेकिन इस वर्ष अब तक 2.47 लाख बच्चों के प्रवेश हुए हैं। पिछले साल से ज्यादा बच्चों के दाखिले की बात छोडिय़े, पिछले सत्र से भी 30 हजार कम बच्चों के दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

अप्रैल में स्कूल चलो अभियान चलाया गया। बच्चों का दाखिला हो या फिर बच्चों की स्कूलों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, दोनों मामलों में विभागीय अफसर नाकाम नजर आए। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुले, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। यही वजह रही कि फिर स्कूल चलो अभियान के तहत कार्यक्रम हुए, ताकि बच्चों की उपस्थिति एवं नए प्रवेश में तेजी दिखे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। सलोन विकास क्षेत्र को छोड़ दें तो नगर क्षेत्र समेत सभी विकास क्षेत्रों की स्थिति अच्छी नहीं है। सभी जगह पिछले साल के मुकाबले कम प्रवेश हुए हैं।
परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के प्रवेश की समीक्षा हर हफ्ते होती रहती है, ताकि कम प्रवेश वाले विकास क्षेत्रों पर शिकंजा कसा जा सके। जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल प्रवेश कम जरूर हुए हैं, लेकिन प्रवेश की रफ्तार ठीक चल रही है। हर हफ्ते समीक्षा करके सभी विकास क्षेत्रों को प्रवेश में तेजी लाने को कहा जाता है। सभी जगह पिछले साल से ज्यादा प्रवेश करा लिए जाएंगे, क्योंकि अभी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें