फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनपीजी में दाखिले के लिए काउंसलिंग का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनपीजी कॉलेज में पहले दिन भरीं 475 सीटें
विज्ञापन

कल तक होनी है पहले कटऑफ की काउंसलिंग
लखनऊ। जय नारायण महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए काउंसलिंग की शुरुआत मंगलवार से हो गई। काउंसलिंग के पहले दिन बीए, बीएससी और बीकॉम की करीब 475 सीटों पर दाखिले हुए। पहली मेरिट सूची के अभ्यर्थियों के पास फीस जमा करके काउंसलिंग में शामिल होने का 27 जून तक का मौका है। इसके बाद सीट खाली रहने पर दूसरी कटऑफ जारी की जाएगी।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में बीए रेग्युलर की 880, बीए सेल्फ फाइनेंस की 200, बीकॉम रेग्युलर की 880, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 200, बीएससी की 840 सीटें हैं। इनमें दाखिले के लिए चयनित अभ्यर्थियों को बैंक में फीस जमा करके कॉलेज में संपर्क करना है। मंगलवार को बीए के 160, बीकॉम के 180 और बीएससी के 135 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी के कोर्स की शुरुआत एक जुलाई से
प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में जीएसटी के सर्टिफिकेट कोर्स के नये बैच की शुरुआत एक जुलाई से होगी। इसमें दाखिला लेने के लिए 30 जून तक महाविद्यालय से आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें