फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास विश्वविद्यालयः स्नातक कोर्सों में प्रवेश 28 से, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी

Fri, 25 Sep 2020 02:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुनर्वास विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। प्रोफेशनल व नॉन प्रोफेशनल कोर्सों में अलग-अलग प्रवेश होंगे और इसकी प्रक्रिया भी अलग-अलग होगी, जिसकी विस्तृत जानकारी मेरिट के साथ वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन


नॉन प्रोफेशनल कोर्सों बीए, बीकॉम, बीबीए आदि की सोमवार को मेरिट लिस्ट जारी होगी। विद्यार्थी 3 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करा सकेंगे। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने बताया कि जब क्लासेज शुरू होंगी तो विद्यार्थियों के ओरिजनल डॉक्यूमेंट का सत्यापन होगा।

वहीं, प्रोफेशनल कोर्सों बीएएसएलपी, बीएड स्पेशल एजुकेशन, डीएड स्पेशल एजुकेशन आदि की काउंसलिंग ऑफलाइन, फिजिकल उपस्थिति के साथ 4 अक्तूबर से शुरू होगी। मेरिट लिस्ट के अनुसार विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि को बुलाया जाएगा। कोशिश होगी कि एक ही दिन में उनकी सभी प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। इसकी प्रवेश प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी में प्रवेश आवेदन की तिथि 5 अक्तूबर तक बढ़ाई

रजिस्ट्रार अमित सिंह ने बताया कि पीजी कोर्सों में प्रवेश आवेदन की तिथि 5 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय के यूजी के परिणाम अभी नहीं आए हैं। कोरोना संक्रमण के कारण अब इनकी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जल्द ही परिणाम भी जारी किया जाएगा। ऐसे में स्नातक कोर्सों के विद्यार्थी प्रवेश से वंचित न रह जाए इसलिए प्रवेश आवेदन तिथि बढ़ाई गई है।

बीपीओ स्टूडेंट्स 15 तक जमा करें लॉग बुक 
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में बहुविकलांगता व पुनर्वशन विभाग के बीपीओ सत्र 2016-17 के विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट के डिजाइन मॉडल, हार्ड कॉपी बाइंडिंग, सीडी, प्रायोगिक क्लास से संबंधित क्लिनिकल डायरी व लॉग बुक 15 अक्तूबर तक एकेडमिक ब्लॉक रूम नंबर 108 में जमा करवा दे। डीन विशेष शिक्षा प्रो. वीके सिंह ने कहा है कि इसके बाद आगे  की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें