फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दीक्षांत समारोह की तैयारी के लिए केजीएमयू में प्रशासनिक बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में 13 जुलाई को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह के सुचारू आयोजन और नियमित प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था लागू की है। इसके तहत क्वीन मेरी अस्पताल की विभागाध्यक्ष व कार्यवाहक प्रतिकुलपति डॉ. अंजू अग्रवाल को विवि के नियमित प्रशासनिक कार्यों से संबंधित फाइलों के अनुमोदन का अधिकार सौंपा गया है। इससे कार्यालय के कार्यों का समय पर निस्तारण हो सकेगा और दीक्षांत समारोह की तैयारियां बिना बाधा के पूरी की जा सकेंगी। यह व्यवस्था 13 जुलाई तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें