जमुनहा के वीरगंज में मार्ग पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाती जेसीबी।
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा तहसील क्षेत्र के वीरगंज बाजार में दुकानदारों ने सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण कर लिया था। बुधवार को प्रशासन ने इसे जेसीबी की मदद से हटवा दिया।
जमुनहा के वीरगंज बाजार में स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने घरों व दुकानों के सामने अतिक्रमण कर लिया था। लोक निर्माण विभाग ने इसे हटाने के लिए नोटिस जारी की थी पर लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटवाया। जिस पर बुधवार को नायब तहसीलदार जमुनहा शुभम तिवारी, अवर अभियंता रवि कुमार पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और अतिक्रमण हटवा दिया। क्षेत्रवासियों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया जबकि अतिक्रमणकारियों में हड़कंप रहा। लोग अपना सामान समेटते नजर आए।