फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जायस में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 12 Sep 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। मां के साथ सो रही तीन साल की बच्ची को एक युवक घर से उठा ले गया। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म की भी कोशिश की। बालिका के रोने पर लोगों ने दौड़ाकर आरोपी पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जायस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला अपनी तीन साल की मासूम बेटी के साथ चारपाई पर सो रही थी। पड़ोस में दूसरी चारपाई पर उसकी दो अन्य बेटियां भी सो रही थीं। तभी रात में क्षेत्र के ही मसूदगंज वार्ड का रहने वाला सलमान उर्फ खुन्नू पहुंचा। वह मां के साथ लेटी तीन साल की मासूम को उठा ले गया। कुछ देर बाद बच्ची का चाचा दुकान से घर पहुंचा और बरामदे की लाइट जलाई तो बालिका गायब थी।
बालिका की मां को जगाकर पूछा तो परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग पड़ोसियों के साथ बालिका को ढूंढने में जुट गए। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया। इसी बीच करीब दो घंटे बाद सलमान उर्फ खुन्नू नसीराबाद मार्ग स्थित हनुमान दल के पास बालिका को फेंक कर भागने लगा। बालिका के रोने के आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोगों ने दौड़ा कर सलमान को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को बताया।
विज्ञापन

आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस बालिका सहित उसे थाने ले गई। परिजनों के मुताबिक आरोपी बालिका को बुरी नीयत से उठा कर ले गया था। बच्ची के शरीर पर कई जख्म हो गए थे। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है आरोपी
बालिका को घर से उठाने के आरोप में दबोचा गया सलमान इससे पहले भी घटनाएं अंजाम दे चुका है। छोटे बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पहले भी पकड़ा गया। लोगों ने उसकी पिटाई कर घटना को मामूली मानकर उसे छोड़ दिया गया। इस बार रात को वह दबोचा गया। बालिका के परिजनों का कहना है कि यदि रात में सभी लोग बालिका को न ढूंढ़ पाते तो उसके साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें