फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डग्गामार वाहनों पर कसने लगा प्रशासन का शिकंजा

Tue, 07 Jan 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अमर उजाला ने अभियान चलाकर खबरों को प्रकाशित किया था। इसे संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस की ओर से जांच अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न मार्गों पर डग्गामार वाहनों की भरमार है। इन वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां लादकर फर्राटा भरते हैं। इससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। अमर उजाला में 16 दिसंबर को प्रकाशित समाचार डग्गामार रोक रहीं रोडवेज बसों की राह की खबर का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस की ओर से रविवार को विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। अभियान के दौरान अब तक 38 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इसमें विभिन्न मार्गों पर संचालित 20 टैंपो व 18 अन्य वाहन शामिल हैं।
यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने बताया कि टैंपो व ई रिक्शा को नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से हटाया जा रहा है। साथ ही डग्गामार वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि मार्ग किनारे खड़े होकर सवारियां न बैठाएं व निर्धारित स्थान पर ही खड़े हों।
विज्ञापन


प्री बोर्ड परीक्षा का हुआ आयोजन
श्रावस्ती। मनोहर लाल जवाहरलाल चौधरी इंटर कॉलेज मोहरनिया में सोमवार हिन्दी विषय की प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें कक्षा नौ से 12 तक के 120 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें 70 छात्राएं व 50 छात्र शामिल रहे। यह परीक्षा प्रधानाचार्य जय प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें