फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस पर ढिलाई, शासन ने दिखाए तेवर

Thu, 29 May 2014 02:09 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस का आयोजन ठीक से न होने पर शासन ने इस पर कड़ा रूख दिखाते हुए अफसरों से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


इस पर मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए इलाहाबाद, आजमगढ़, वाराणसी व गोरखपुर सहित 11 जिलों के डीएम को शासन के निर्देशों की अवहेलना का जिम्मेदार मानते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के बाद 20 मई को पहला तहसील दिवस था। इस दिन एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल ने 11 जिलों में तहसील दिवस का ठीक से आयोजन न होने और उसमें जिलाधिकारियों के उपस्थित न होने को लेकर खबर प्रसारित की थी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने इसे गंभीरता से लेते हुए इलाहाबाद, आजमगढ़, सोनभद्र, चंदौली, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, कौशांबी, बुलंदशहर, मेरठ, वाराणसी व कानपुर नगर के जिलाधिकारियों को व्यक्तिगत पत्र लिखकर दो हफ्ते में स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने सभी डीएम को किया आगाह
उधर, प्रमुख सचिव राजस्व केएस अटोरिया ने तहसील दिवसों के प्रभावी अनुपालन के लिए अलग से शासनादेश जारी किया है।

उन्होंने कहा है कि शासन की जानकारी में आया है कि तहसील दिवसों के आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

तहसील दिवसों में डीएम व जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित नहीं होते हैं। इससे जनता की समस्याओं का ठीक से निपटारा नहीं हो पाता है जिससे शासन की छवि धूमिल हो रही है।

अटोरिया ने सभी जिलाधिकारियों व मंडलायुक्तों को 16 मई 2012 के शासनादेश के अनुसार तहसील दिवसों का प्रभावी अनुपालन करने की हिदायत दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें