बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित करने के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है।
वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में प्राथमिक विद्यालयों में काम कर रहे सहायक अध्यापकों को प्रमोशन नहीं मिला है। ऐसे में शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक के रूप में समायोजन फंस गया है।
ये स्थिति तब है जब बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन के नियमों में ढील दी जा चुकी है, फिर भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ लखनऊ, सीतापुर में भी सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती की उम्मीद लगाए शिक्षामित्रों को निराशा हो सकती है।