फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आदि शक्ति ने दिया राम को विजय का वरदान

विज्ञापन
नाटक ‘आदि शक्ति राम शक्ति’ का मंचन किया गया। 
विज्ञापन
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह के सातवें दिन शनिवार को बीएम शाह प्रेक्षागृह में वरिष्ठ रंगकर्मी ललित सिंह पोखरिया के निर्देशन में रामायण कालीन पौराणिक कथा मंच पर उतरी। नाटक ‘आदि शक्ति राम शक्ति’ का मंचन किया गया जिसमें आदि शक्ति की पूजा के बाद श्रीराम को विजय का वरदान मिला।
विज्ञापन

नाटक की शुरुआत में दिखाया जाता है कि राम युद्ध में दिव्यास्त्रों के प्रयोग के बावजूद रावण को अपराजेय पाते हैं। उनकी सेना घायल होने से राम गहन चिंता में डूब जाते हैं। उन्हें आभास होता है कि आदिशक्ति रावण की ओर से युद्ध कर रही हैं। हनुमान क्रोधित होकर देवी से युद्ध करने के लिए आकाश की ओर उड़ जाते हैं। देवी और हनुमान के युद्ध के बाद, देवी अंजना का रूप धारण कर हनुमान का क्रोध शांत करती हैं।

हनुमान के लौटने पर जामवंत राम को 108 कमल पुष्पों से शक्ति-जागरण का पूजन स्मरण करने का परामर्श देते हैं। राम 107 कमल अर्पित कर चुके होते हैं, तभी देवी अंतिम पुष्प हटा देती हैं। इसके बाद राम अपनी आंख अर्पित करने को तैयार हो जाते हैं, तभी देवी प्रकट होकर उन्हें रोकती हैं और विजयी होने का वरदान देती हैं। नाटक में राम की भूमिका सुमित श्रीवास्तव ने निभाई। वहीं अन्य भूमिकाओं में अभिजीत सिंह, अभिनव सिंह, अंकित श्रीवास्तव, सिकंदर निषाद, लोकेश पांडेय, अमित द्विवेदी, शालू तिवारी और आकांक्षा पांडेय आदि ने असरदार अभिनय किया।

नाटक ‘आदि शक्ति राम शक्ति’ का मंचन किया गया। 

नाटक ‘आदि शक्ति राम शक्ति’ का मंचन किया गया। 

नाटक ‘आदि शक्ति राम शक्ति’ का मंचन किया गया। 

नाटक ‘आदि शक्ति राम शक्ति’ का मंचन किया गया। 

नाटक ‘आदि शक्ति राम शक्ति’ का मंचन किया गया। 

नाटक ‘आदि शक्ति राम शक्ति’ का मंचन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें