फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफुल्ला के आईएस से जुड़े होने का अब तक नहीं मिला सुबूत- एडीजी दलजीत

Thu, 09 Mar 2017 09:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दलजीत चौधरी - फोटो : pti
विज्ञापन
लखनऊ में मंगलवार को आतंकी मुठभेड़ के संबंध में एडीजी एलओ दलजीत चौधरी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया क‌ि मारे गए संद‌िग्ध आतंकी सैफुल्ला के आईएसआईएस से डायरेक्ट जुड़े होने के सुबूत नहीं म‌िले हैं। उन्होंने कहा क‌ि युवा सोशल मीड‌िया के माध्यम से आतंकी संगठनों से जुड रहा है।
विज्ञापन


चौधरी ने बताया, पुल‌िस को इस मामले में देर रात सफलता म‌िली। मकान से व‌िस्फोट, कई कारतूस, आठ प‌िस्टल, बम बनाने की सामग्री म‌िली है। इसके अलावा छह मोबा‌इल, चार स‌िम और 45 ग्राम सोने के साथ व‌िदेशी मुद्रा भी म‌िली है। 

उन्होंने बताया, आतंकी बम बनाने की तकनीकी के बारे में अध्ययन कर रहे थे। उन लोगों ने कम तीव्रता का बम लगाने की कोश‌िश भी की थी। दलजीत चौधरी ने बताया क‌ि फखरे आलम और फैजल खां को भी ग‌िरफ्तार क‌िया गया है। लखनऊ एटीएस थाने में सभी के ख‌िलाफ केस  दर्ज है। बताया क‌ि कानपुर से लैपटॉप भी बरामद क‌िए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें