फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में बवाल की जांच के लिए एसआईटी गठित, मामले में दो की मौत

Mon, 03 Dec 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बुलंदशहर में हुए बवाल पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर कई हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बुलंदशहर स्याना रोड जामकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर व एक ग्रामीण की मौत हो गई।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि ग्रामीण युवक सुमित की मौत गोली लगने से हुई है। पथराव में सीओ, चौकी इंचार्ज समेत कई लोग घायल हुए हैं। भीड़ को उकसाने वाले तत्वों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के हमराह सिपाही को भी गोली लगी है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के पास खड़ी गाड़ियों को भी आग लगा दी। इस घटना में कथित रूप से पुलिस की गोली से घायल युवक सुमित आनंद को अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

स्याना कोतवाली क्षेत्र में चिगरवाठी चौकी के महाव में गोक़शी को घटना को लेकर सुबह से हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में रोष था। गोवंशों के अवशेष को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर ग्रामीणों ने चिंगरवाठी चौकी के सामने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही कोतवाल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

पुलिस के हल्का बल प्रयोग करने पर लोग भड़क गए और पथराव कर दिया। पथराव में कोतवाल समेत चार अन्य पुलिसकर्मी और एक ग्रामीण घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल स्याना कोतवाल सुबोध सिंह को औरंगाबाद सीएचसी लाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें