फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, प्रत्येक बूथ पर एक सिपाही और होमगार्ड की ड्यूटी

Tue, 06 Apr 2021 08:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे। इसके लिए डीजीपी मुख्यालय ने प्लान तैयार कर लिया है। हर बूथ पर कम से कम एक सिपाही और एक होमगार्ड की तैनाती होगी। संवेदनशील बूथों पर यह संख्या और बढ़ाई जाएगी।  
विज्ञापन

    
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि चुनाव कराने के लिए कुल 15 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल के मिले हैं। इनकी तैनाती संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर की जाएगी। हर बूथ पर कम से कम एक सिपाही और एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिस मतदान केंद्र पर चार बूथ होंगे वहां एक हेड कांस्टेबिल और चार-चार सिपाही व होमगार्ड की ड्यूटी होगी। इसी तरह जैसे जैसे बूथों की संख्या बढ़ेगी सब इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबिल की संख्या भी बढ़ती जाएगी। मतदान केंद्रों में हर पांच बूथ पर एक दरोगा और एक हेड कांस्टेबिल की तैनाती होगी। मसलन जिस मतदान केंद्र पर 10 बूथ होंगे वहां 2 दरोगा और दो हेड कांस्टेबिल लगेंगे जहां 15 बूथ हैं वहां तीन दरोगा और तीन होमगार्ड लगेंगे। जिस मतदान केंद्र पर 10 से अधिक बूथ होंगे वहां आधी कंपनी पीएसी भी लगेगी।

इसी तरह संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध रहेगा। संवेदनशील बूथों पर दरोगा और हेड कांस्टेबिल के साथ-साथ पीएसी व केंद्रीय अर्धसैनिक बल के भी पुख्ता प्रबंध रहेंगे। कलस्टर मोबाइल, थाना मोबाइल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, एसडीएम व सीओ मोबाइल, बैलेट बाक्स सिक्योरिटी, एडीएम, एएसपी, जिलाधिकारी, एसपी व एसएसपी के साथ भी फोर्स उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशांत कुमार ने बताया कि अवैध असलहों और अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें