फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एडिशनल इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी से होगी पूछताछ, जांच के आदेश

Mon, 17 Feb 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एडिशनल इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी से होगी पूछताछ, जांच के आदेश
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर की विजयनगर चौकी में महिला से अभद्रता व कपड़े फाड़ने के मामले में एडिशनल इंस्पेक्टर व चौकी इंचार्ज से एसीपी जल्द पूछताछ करेंगी। मामले की जांच डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने एसीपी कृष्णानगर सौम्या पांडेय को सौंपी है। दोनों पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में एक महिला चौकी में खड़ी नजर आ रही थी। महिला के कपड़े फटे हुए थे। वह शॉल लपेट रही थी। महिला कह रही थी कि उनके बेटे का सब्जी मंडी में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इस पर चौकी इंचार्ज बेटे को चौकी ले गए थे। मामले की जानकारी होने पर जब वह पहुंची थीं तब पुलिस ने उनसे छेड़खानी की थी। डीसीपी दक्षिणी के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी विजयनगर के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें