फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनसीसी अतिरिक्त महानिदेशक ने लिया प्रशिक्षण शिविर का जायजा

विज्ञापन
एनसीसी अतिरिक्त महानिदेशक ने लिया प्रशिक्षण शिविर का जायजा
विज्ञापन
लखनऊ। एनसीसी निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेजर जनरल गौरव गौतम ने सोमवार को डीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग शिविर का दौरा किया। 38 यूपी बटालियन एनसीसी हापुड़ की ओर से आयोजित दस दिवसीय कैंप में 500 कैडेट प्रशिक्षण ले रहे हैं। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि एडीजी ने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, फायरिंग अभ्यास व नेतृत्व गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कैडेटों ने संवाद किया। एडीजी ने कैडेटों को चरित्र निर्माण, सच्चाई और महिलाओं के प्रति सम्मान जैसे बुनियादी मूल्यों पर जोर देने को कहा। कैडेटों ने रंगबिरंगे परिधानों में पारंपरिक नृत्यों व देशभक्ति गीतों से सजा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मेजर जनरल गौतम ने कैडेटों के बैरेक व साफसफाई का बारीकी से निरीक्षण किया। अंत में सफल आयोजन के लिए यूनिट स्टाफ, एसोसिएट एनसीसी अफसरों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें