यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुंबई और दिल्ली की कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। 15067 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में चार दिसंबर से 25 मार्च तक गोरखपुर से स्लीपर के तीन कोच लगाएगा।
ऐसे ही 15068 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस में छह दिसंबर से 27 मार्च तक बांद्रा टर्मिनस से स्लीपर, 15063 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में दो दिसंबर से 30 मार्च तक, 15064 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस में तीन दिसंबर से 31 मार्च तक लोकमान्य तिलक से, 15115 छपरा दिल्ली एक्सप्रेस में तीन दिसंबर से 28 मार्च तक छपरा से, 15116 दिल्ली छपरा एक्सप्रेस में 29 मार्च तक दिल्ली से, 15025 मऊ आनन्दविहार टर्मिनस एक्सप्रेस में तीन दिसंबर को मऊ से, 15058 आनन्दविहार टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस में चार दिसंबर को आनन्दविहार से स्लीपर के कोच लगाए जाएंगे।