फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं पर कार्रवाई से उनके राजनीतिक संरक्षक भी बदहवास : सिद्धार्थनाथ

Sun, 01 Nov 2020 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने अपराधियों व माफिया के खिलाफ जिस सख्ती से कार्रवाई की है। उससे माफिया के साथ ही उनके राजनीतिक संरक्षक भी बदहवास हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि माफिया मुख्तार अंसारी सहित अन्य के बचाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गतिविधियां और बयान उनकी नीति और नीयत को उजागर करती हैं। मुख्तार जैसे माफिया पर हो रही कार्रवाई से इन दोनों दलों के नेताओं को पीड़ा हो रही है। माफिया के बारे में दोनों की सोच एक जैसी है। प्रियंका ने स्वर्गीय कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय के पत्र का जवाब तक नहीं दिया।

मुख्तार को पंजाब की कांग्रेस सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। पंजाब सरकार मुख्तार अंसारी को बचाना चाहती है। इसीलिए उसे यूपी कोर्ट में पेशी पर आने से रोका जा रहा है। मुख्तार जैसे माफिया पर हो रही कार्रवाई से सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी पीड़ा हो रही है। सपा ने हमेशा से ही माफिया को संरक्षण दिया है। सपा सरकार की कारगुजारियों से प्रदेश में फैली गंदगी को अब योगी सरकार साफ कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला हर अराजक तत्व योगी के निशाने पर है, चाहे वह कोई भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें