उन्होंने कहा कि टीकाकरण की शुरुआत के बाद भी लोगों को पूरी सावधानी बरतनी होगी। कोरोना प्रोटोकाल का पालन पहले की तरह करना होगा। ‘दो गज दूरी मास्क है जरूरी’ के मंत्र के साथ, समय-समय पर हाथ धोना, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग और भीड़ एकत्र न होने देने जैसे मानकों का पालन करना होगा।