फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गलत बिजली बिल पर कार्रवाई, अमौसी जोन के अधिशासी अभियंता हटाए गए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। गलत बिजली बिल की समस्या का समाधान न करने और लापरवाही बरतने के आरोप में अमौसी जोन के अधिशासी अभियंता (बिलिंग) अवनीश कुमार को पद से हटा दिया गया है। बुधवार को मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने उन्हें कलेक्शन इकाई से हटाकर मुख्यालय में निदेशक (कार्मिक एवं प्रबंधन) से संबद्ध करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

बीते दिनों ऊर्जा मंत्री के आवास पर आयोजित जनसुनवाई में एक उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि अधिशासी अभियंता उसका 25 हजार रुपये का गलत बिजली बिल सही नहीं कर रहे। इस पर मंत्री ने तत्काल यूपी पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल को जांच करने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
अध्यक्ष के कड़े रुख के बाद अवनीश कुमार के निलंबन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन कथित ऊपरी सिफारिश के चलते फिलहाल उन्हें केवल स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह अब मुख्यालय में तैनात पंकज सिंह को अमौसी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवनीश कुमार पहले से ही शक्ति भवन स्तर पर एक बड़े मामले की जांच के घेरे में हैं और लखनऊ में भी दो अन्य विवादों से उनका नाम जुड़ा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें