फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टेंडर में गड़बड़ी करने वाले नगर निगम के चार इंजीनियरों पर कार्रवाई

विज्ञापन
नगर निगम।
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर निगम की ओर से संचालित छह स्कूल व कॉलेजों का कायाकल्प कर स्मार्ट बनाया जाना है। इसके लिए टेंडर जारी करने में गड़बड़ी सामने आई है, जिसके बाद चार इंजीनियरों पर कार्रवाई हुई है। इनमें तीन की परिनिंदा करते हुए चेतावनी जारी की गई है और एक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता महेश वर्मा की ओर से जिन इंजीनियरों की परिनिंदा करते हुए चेतावनी दी गई है, उनमें सहायक अभियंता आलोक श्रीवास्तव, अवर अभियंता अपूर्व पांडेय व पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान शामिल हैं। इनके साथ ही अवर अभियंता अभिषेक गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
इन इंजीनियरों पर आरोप है कि इन्होंने स्वीकृत धनराशि से अधिक का एस्टीमेट बनाया और निविदा प्रकाशन दो हिंदी और दो अंग्रेजी समाचार पत्रों में कराने के नियम का पालन नहीं किया। इस गड़बड़ी के कारण नगर निगम को दोबारा से निविदा निकालनी पड़ी और काम में देरी भी हुई। मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि इंजीनियरों को चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा ऐसी लापरवाही मिली तो निलंबन की रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें