लखनऊ। परिवहन विभाग और रोडवेज प्रशासन ने शनिवार को संयुक्त रूप से अनधिकृत रूप से सड़कों पर खड़ी बसों व ट्रकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अवैध रूप से संचालित चार बसें जब्त की गईं। तीन ट्रकों पर भी कार्रवाई की गई।
आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पांडेय ने बताया कि कैसरबाग क्षेत्र में हनुमंत धाम से हजरतगंज चौराहे तक और रेजिडेंसी एरिया में खड़ी चार बसों को सीज किया गया है। ये बसें ऑल यूपी परमिट से चलती थीं, लेकिन फुटकर सवारियां ढोने के लिए स्टेज कैरिज के रूप में उपयोग में लाई जा रही थीं। साथ ही अनधिकृत रूप से सड़क पर पार्क की गई थीं। इन बसों के परमिट पर कार्रवाई के लिए मामला राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त दो ओवरलोड ट्रक जब्त किए गए और एक का चालान किया गया। यह अभियान परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के आदेश पर चलाया गया। उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम सहित कई अफसर शामिल रहे।
चेकिंग करती टीम।
चेकिंग करती टीम।
चेकिंग करती टीम।
चेकिंग करती टीम।
चेकिंग करती टीम।
चेकिंग करती टीम।
चेकिंग करती टीम।
चेकिंग करती टीम।