लखनऊ। अलीगंज में केंद्रीय भवन व सेक्टर के स्थित तीन बिल्डिंगों को अवैध होने के चलते सील किया गया था, जिसमें होटल, काॅम्प्लेक्स, बैंक व जिम खुलेआम चल रहे थे। इन बिल्डिंगों को शनिवार को एलडीए ने दोबारा सील कर दिया।
शनिवार को अमर उजाला ने इस पर खबर भी प्रकाशित की थी। बताया था कि अलीगंज अग्निकांड के पास केंद्रीय भवन व सेक्टर के में तीन बिल्डिंगों को पूर्व में अवैध होने पर सील किया गया था, मगर कुछ समय बाद मानक पूरा किए बिना ही सील हट गई और यहां होटल, काॅम्प्लेक्स, बैंक और जिम खुल गए। ऐसे में चर्चा शुरू हो रही है कि अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों के जान जाने के बाद एलडीए का शुरू हुआ सीलिंग अभियान कहीं दिखावा बनकर न रह जाए। इस मामले के प्रकाशित होते ही शनिवार को एलडीए प्रशासन सतर्क हुआ। एलडीए की ओर से अखबार में प्रकाशित तीनों भवनों को सील कर दिया गया।
एलडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई।
एलडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई।
एलडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई।
एलडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई।
एलडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई।
एलडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई।
एलडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई।
एलडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई।