फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विकास कार्यों में लापरवाही पर की जाए कार्रवाई

Tue, 20 Jan 2026 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर(अंबेडकरनगर)। तहसील मुख्यालय स्थित वसुधा सिंह सभागार में मंगलवार को एसडीएम सुभाष सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम ने एग्रीस्टेक और फार्मर रजिस्ट्री अप्रूवल की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों की प्रगति संतोषजनक नहीं होगी, उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। स्वामित्व योजना के तहत नक्शा जमा मामलों की समीक्षा के दौरान कहा कि अनावश्यक आपत्तियां लगाकर फाइलें रोकी जा रही हैं। ऐसे मामलों को गंभीर मानते हुए निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने अंश संशोधन और कृषक दुर्घटना बीमा से जुड़े मामलों पर ध्यान दिलाया। कृषक दुर्घटना बीमा के मामलों में तहसीलदार ने संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों को लाभ मिलने में देरी प्रशासनिक लापरवाही मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें