फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली मौत: छोटे अफसरों पर गिरी गाज!

Sun, 20 Oct 2013 01:37 AM IST
अंकुर तिवारी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सरकार ने आनन-फानन में छोटे अफसरों पर कार्रवाई कर दी, लेकिन बड़े जिम्मेदार अफसरों को बख्श दिया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर अफसरों के बीच और सत्ता के गलियारों चर्चा तेज हो गई है। उधर डीजीपी मुख्यालय ने इस घटना के बाद सभी जिलों में अवैध शराब की बिक्री पर कड़ाई से नजर रखने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, आजमगढ़ में जहरीली शराब से ताबड़तोड़ मौतें होते ही वहां के जिला आबकारी अधिकारी और एसओ समेत 10 लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


बड़े अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि डीएम नीना शर्मा और एसपी अरविंद सेन भी इस घटना के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं जितने कि निलंबित हुए लोग।

चर्चा है कि सत्ता से करीबियों के चलते इन अधिकारियों पर कार्रवाई टल गई। हालांकि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस पूरे मामले को लेकर काफी नाराज हैं।

कहा जा रहा है कि जहां छोटी-छोटी बातों को लेकर अफसरों पर कार्रवाई हो रही है वहीं इतने बड़े मामले के बाद भी अफसरों को बख्श देना हजम नहीं हो रहा है।

उधर पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी नजर रखें। ताकि त्योहारों के दौरान कोई बड़ी बात न हो जाए।

क्या था मामला
जहरीली शराब पीने से शुक्रवार की रात से शनिवार की दोपहर तक पांच और लोगों की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। बावजूद इसके घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस ने इस मामले में किसी के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


सूबे के सीएम अखिलेश ने सख्त रुख अख्तयार करते हुए जिला के राज्यकर निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह सहित 10 लोगों को निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रेट लेवल की जांच के भी आदेश दिए हैं।

लखनऊ की अन्य बड़ी खबरें मिलेंगी यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें