हाथरस के एसपी, डीएसपी व इंस्पेक्टर को निलंबित किए जाने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि कुछ अधिकारियों को सस्पेंड करने से क्या होगा? हाथरस की पीड़िता, उसके परिवार को जो भीषण कष्ट दिया गया वो किसके कहने पर दिया गया? इस मामले में हाथरस के डीएम, एसपी के फोन रिकार्ड्स सार्वजनिक किए जाएं। मुख्यमंत्री जी अपनी जिम्मेदारी से हटने की कोशिश न करें। इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी के इस्तीफे की भी मांग की।