फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों पर रसायन छिड़कने के मामले में तीन पर गिरी गाज, कार्रवाई की गई, नगर आयुक्त ने दी सफाई

Thu, 07 May 2020 08:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चारबाग में मजदूरों पर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करने के मामले में नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त स्तर से हुई जांच के बाद तीन लोगों पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही आगे से ऐसा ना हो उसको लेकर भी सख्त आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को चारबाग में मजदूरों के ऊपर केमिकल का छिड़काव कर उनको सैनिटाइज किए जाने का मामला सामने आया था। जांच के बाद नगर आयुक्त ने लापरवाही को देखते हुए जोनी अधिकारी सुभाष त्रिपाठी को कड़ी चेतावनी, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुभाष चौधरी को प्रतिकूल प्रविष्टि और छिड़काव के आरोपी कार्यदायी संस्था के कर्मचारी सूरज भारती की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर बसों के सैनिटाइजेशन का काम कार्यदायी संस्था के श्रमिक द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेनों से यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। इसमें एक बस से दूसरे बस को सैनिटाइज करते हुए जाते समय वहां खड़े यात्रियों पर भूलवश रसायन पड़ गया। इसी प्रकार सड़क की माप करते समय किनारे बैठे घुमंतू परिवारों पर भी रसायन पड़ गया था। जांच में जिनकी लापरवाही मिली उन पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें