फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हाउस टैक्स बिल बनाने वाले बाबू को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक के व्यापारियों ने नगर निगम का जोनल कार्यालय घेरा, तब हुई कार्रवाई
विज्ञापन

चौक के सर्राफा कारोबारी का फर्जी हाउस टैक्स बिल बनाने के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को ठाकुरगंज स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय का घेराव किया। व्यापारियों की पैरवी में नामित पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू सहित कई अन्य पार्षद भी पहुंचे। दबाव बढ़ता देख जोनल अधिकारी ने फर्जी हाउस टैक्स बनाने वाले बाबू को हटा दिया है और पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारी उमेश पाटिल ने बताया की दो दुकानों का मार्च 2021 तक का टैक्स एडवांस में जमा कर दिया था। इससे संबंधित जब एक दुकान का नाम परिवर्तित कराने के लिए आवेदन किया तो बाबू सहित कई अन्य लोगों ने उसको एक लाख से अधिक का फर्जी बिल बनाकर भेज दिया। इसके पीछे उनकी उगाही करने की मंशा थी। चौक में इन कर्मचारियों की उगाही की बहुत सी शिकायतें भी व्यापारियों ने व्यापार मंडल से की थी। इसी से नाराज होकर व्यापारी जोनल कार्यालय पहुंच गए। बाबू ने जो एक लाख से अधिक का हाउस टैक्स बिल बनाया था, वह 10,000 रुपये का बनाकर मिल गया, जिसको जमा भी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें