फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: महिला फरियादी से अभद्र भाषा का वीडियो वायरल,  इंस्पेक्टर को किया गया लाइन हाजिर

Wed, 16 Nov 2022 03:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

एक फरियादी महिला से अभद्र भाषा में बात करने के आरोपी मिश्रिख के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर जितेंद्र ओझा को इंस्पेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के मिश्रिख कोतवाल का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह पर दूसरे इंस्पेक्टर को प्रभार सौंपा गया है। एसपी ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक पुलिसकर्मी फरियादी महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था।

विज्ञापन


वीडियो मिश्रिख कोतवाली के इंस्पेक्टर अवधराज सिंह सेंगर का बताया जा रहा है। वीडियो में कोतवाली प्रभारी कुर्सी पर बैठे दिख रहे थे। उनके सामने दो महिलाएं खड़ी थी। सवाल-जवाब के बाद इंस्पेक्टर का लहजा बदल जाता है और वह महिला से अभद्र भाषा में बात करने लगते हैं।

मामला एसपी घुले सुशील चंद्रभान के पास पहुंचा तो बुधवार को उन्होंने  इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया। सीओ मिश्रिख सुशील यादव ने बताया थी एसपी ने कार्रवाई की है। उनके स्थान पर जितेंद्र ओझा को इंस्पेक्टर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें