फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली विधायक के गुर्गे का अवैध निर्माण तोड़ा, एलडीए ने शुरू किया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण और भू-माफिया के खिलाफ मंगलवार से एलडीए का अभियान शुरू हो गया। एलडीए ने जियामऊ में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के नजदीकी बताए जा रहे बिल्डर का अवैध कॉम्प्लेक्स तोड़ा। वहीं देवा रोड पर अवैध कॉलोनी में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बन रहे रो-हाउस के अवैध निर्माण भी ढहाए गए।
विज्ञापन

जियामऊ में कार्रवाई के दौरान नोडल अधिकारी व संयुक्त सचिव ऋतु सुहास मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि यह निर्माण एक बिल्डर मुशीर ने कराया है। इसको तोड़ने के लिए 20 जुलाई 2020 को आदेश किया गया था। जियामऊ के मानसनगर में लोहिया पथ से सटी जमीन पर भूतल की छत डालने के बाद एलडीए ने निर्माण बंद करा दिया था। इस निर्माण का शमन संभव नहीं था। ऐसे में इसे तोड़ा गया है।
बाहुबली विधायक का लगा है पैसा
एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि जानकारी में आया है कि इस अवैध कॉम्प्लेक्स को बनाने में बाहुबली विधायक का पैसा लगा है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए यह निर्माण शुरू हुआ। एलडीए ने 2019 में बिल्डर को नोटिस दिया। काम बंद कराए जाने के बाद भी नक्शा पास नहीं कराया गया। इसके बाद निर्माण तोड़ने का आदेश कर दिया गया। इससे पहले डालीबाग में बाहुबली विधायक के बेटों के अवैध निर्माण भी ढहाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बिना मानचित्र, लेआउट बन गए आठ रो-हाउस
दूसरी कार्रवाई देवा रोड पर धावा में आठ रो-हाउस के खिलाफ की गई। बिना मानचित्र पास कराए इन रो-हाउस का निर्माण भैंरो सिंह, अशोक कुमार यादव, अजय कुमार यादव खसरा संख्या 128 की जमीन पर करा रहे थे। अधिशासी अभियंता केके बंसला, अवर अभियंता ज्ञानेश्वर सिंह ने जेसीबी से अवैध निर्माण को तोड़वाया। इन्हें तोड़वाने का आदेश 20 अक्तूबर 2018 को ही हुआ था। इसके बाद तत्कालीन अवर अभियंता ने आदेश को फाइलों में दबा दिया गया। अब वीसी के आदेश पर इनको तोड़ने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें