फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या में अवैध चिकन और मटन शॉप पर चला प्रशासन का हंटर, दो दुकानें सील, फरार हुए मांस विक्रेता

Wed, 05 Mar 2025 05:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में अवैध चिकन और मटन की शॉप पर प्रशासन ने हंटर चलाया और गंदगी को सड़क पर फेंके जाने को लेकर चेतावनी दी।
विज्ञापन
अवैध दुकानों पर की गई कार्रवाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या शहर में अवैध रूप से चल रहीं चिकन और मटन शॉप पर बुधवार को जिला प्रशासन ने अपना हंटर चलाया। जिला प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि शहर में कुछ ऐसे लोग हैं जो बिना लाइसेंस के चिकन और मटन शॉप चला रहे हैं। यही नहीं मांस को काटकर उसकी गंदगी सड़क पर फैला रहे हैं।

विज्ञापन


एसडीएम सदर विकास धर दुबे और सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के फतेहगंज क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से चल रही मटन और चिकन की दो दुकानों को सील कर दिया जबकि तीन दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए।

एसडीएम सदर विकास धर दुबे ने सभी को हिदायत दी कि जिनको भी चिकन और मटन शॉप चलानी है, वह खाद्य विभाग से लाइसेंस जरूर लें, तभी दुकान खोलें। फरार हुए दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गंदगी फैलाने को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह यदि गंदगी देखें तो मांस बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें