हसनगंज के निरालानगर इलाके में बृहस्पतिवार को द-ग्लोबल पार्क होटल में नेटवर्किंग कंपनी स्मार्ट वैल्यूके ने सेमिनार का आयोजन किया था। इस दौरान दो सौ से अधिक लोग जुटे थे। कोविड-19 के नियमों की अनदेखी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने तत्काल वीडियोग्राफी कराई और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दह नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक हसनगंज अमरनाथ वर्मा के मुताबिक, सेमिनार में न तो कोई मास्क पहने था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। पूछताछ में होटल के जिम्मेदार भी कोविड-19 नियमों व गाइडलाइन को पालन न कराने के दोषी मिले। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी ली गई है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की जानकारी जुटाने के लिए नेटवर्किंग कंपनी का उपस्थिति रजिस्टर कब्जे में ले लिया गया है। इसके बाद सेमिनार में शामिल लोगों को नोटिस भेजा जाएगी। नेटवर्किंग कंपनी और होटल के जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।