फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त चार पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी देख सफाई सुपरवाइजर की अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दिया निर्देश
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कई अन्य जिम्मेदारों का वेतन रोका
अलीगंज में शनिवार को सफाई व्यवस्था के निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त गंदगी-अतिक्रमण देख भड़क गए। निर्देश के बाद भी सफाई व्यवस्था में ढिलाई को लेकर उन्होंने दो कर अधीक्षकों, एक सफाई व खाद्य निरीक्षक का वेतन रोक दिया। इसके साथ ही सफाई सुपरवाइजर का 15 दिन का वेतन काट दिया और अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि अलीगंज में केंद्रीय भवन, सेक्टर एच, पुरनिया चौराहे के पास अतिक्रमण व गंदगी मिली, जिसे लेकर कार्रवाई की गई है। जोन तीन के दो कर अधीक्षकों और सफाई व खाद्य निरीक्षक का अक्तूबर माह का वेतन तभी जारी किया जाएगा जब उनका काम संतोषजनक होगा। सफाई सुपरवइजर का 15 दिन का वेतन काटा गया है। उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने की कार्यवाही भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दर्ज कराई जाएगी एफआईआर
अलीगंज सेक्टर एच मे सड़क पर बने कूड़ा घर को तोड़कर उसकी जगह पर टाइल्स लगाकर कब्जा किए जाने की शिकायत पर नगर आयुक्त ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जोनल इंजीनियर को दिए। इसके साथ ही फुटपाथ पर लगाई गई टाइल्स उखड़वाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खेल-खेल में स्वच्छता की बात
लखनऊ। घर में सूखे, गीले व अन्य तरह के कचरे को किस तरह अलग-अलग डस्टबिन में रखा जाए। इस बारे में शहरवासियों को जागरूक करने के लिए नगर निगम की ओर से शनिवार को गोमती नगर स्थित फन मॉल में खेल-खेल में स्वच्छता की बात प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर आयुक्त खुद मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। हालांकि इस प्रतियोगिता में पब्लिक कम नगर निगम के स्वच्छता चैम्पियन अधिक दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें