फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव गृह व यूपी डीजीपी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Sat, 03 Oct 2020 06:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के हाथरस कांड को लेकर देश भर में मचे बवाल के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी हाथरस पहुंचे और पीड़िता के परिवार से मुलाकात की।

विज्ञापन


वहीं, हाथरस का चंदपा क्षेत्र मीडिया के लिए खोल दिया गया है। बीते कुछ दिनों से पूरे गांव में बैरिकेडिंग थी और मीडिया का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया था। हालांकि प्रशासन से यह अनुमति सिर्फ मीडिया को दी है मतलब विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता गांव में नहीं जा सकते।

भाई ने कहा- प्रशासन ने हमें श्मशान घाट से 500 मीटर दूर रोका
पीड़िता के भाई ने कहा कि हम मुआवजा बढ़ाने की नहीं बल्कि न्याय की मांग कर रहे हैं। भाई ने कहा कि हमें सरकारी नौकरी भी नहीं चाहिए। मकान भी नहीं चाहिए। आप मुआवजा भी ले लीजिए लेकिन मेरी बहन को न्याय दीजिए।
विज्ञापन


मां ने कहां- मैंने पहनाए थे बेटी को कपड़े
कुछ पत्रकारों ने जब पीड़िता की मां से पूछा कि एडीजी  तो कह रहे हैं कि आपकी बेटी का दुष्कर्म नहीं हुआ तो इस पर मां बोली कि मेरी बेटी मुझे निर्वस्त्र हालत में मिली थी। मैंने उसे कपड़े पहनाए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें