फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुरक्षा बलों के लिए 76 स्कूलों का अधिग्रहण

Fri, 17 May 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिलेभर में लोकसभा चुनाव के लिए 20 मई को होने वाले मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। इसके लिए दूसरे प्रांतों और जिलों से सुरक्षा बल आ गया है, जिन्हें जिले में अलग-अलग स्थानों पर ठहराया गया है। सुरक्षा बलों के लिए आवासीय व्यवस्था करने को 76 स्थल चिन्हित किए गए हैं, जिनमें ज्यादातर शैक्षणिक संस्थान (स्कूल-कॉलेज हैं)। इन सभी का अधिग्रहण कर लिया गया है। मतदान के अगले दिन यानी 21 मई तक इन स्थलों का अधिग्रहण रहेगा।
विज्ञापन


पांचवें चरण के तहत 20 मई को जिले में मतदान होना है। मतदान केंद्रों पर ही नहीं, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। इसके लिए दूसरे जिलों और प्रांतों से अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस और होमगार्ड बुलाए गए हैं। चौथे चरण का मतदान होने के बाद इस जिले में सुरक्षा बलों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
इनके लिए आवासीय व्यवस्था में कोई दिक्कत न हो, इसीलिए पहले से ही जिलेभर में 76 स्थल चिन्हित कर उनका अधिग्रहण 13 से 21 मई तक के लिए कर लिया गया है। इस बाबत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने आदेश जारी कर दिया था।
विज्ञापन

जिले में जिन 76 स्थलों का अधिग्रहण किया गया है, उनमें एक धर्मशाला और बाकी शैक्षणिक संस्थान (स्कूल-कॉलेज) शामिल हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र में 14, मिल एरिया थाना क्षेत्र में 6, भदोखर क्षेत्र में 5, बछरावां क्षेत्र में 5, लालगंज क्षेत्र में 5, ऊंचाहार क्षेत्र में 12, हरचंदपुर क्षेत्र में 2, सलोन क्षेत्र में 7, महराजगंज क्षेत्र में 4, गुरुबख्शगंज क्षेत्र में 3, डीह क्षेत्र में 4, शिवगढ़ क्षेत्र में 2, जगतपुर क्षेत्र में 2, डलमऊ क्षेत्र में 2, गदागंज क्षेत्र में 1, सरेनी क्षेत्र में 1, खीरों थाना क्षेत्र में 1 स्थल चिन्हित है। डीएम ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पोलिंग बूथ वाले विद्यालयों का कल से होगा अधिग्रहण
रायबरेली। जिलेभर में 20 मई को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग बूथ बने विद्यालयों का 18 मई को अधिग्रहण कर लिया जाएगा। इस बाबत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने आदेश जारी कर दिया है। जिले में पांचवें चरण के अंतर्गत 20 मई को मतदान होगा, जिसके लिए 19 मई को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
रायबरेली संसदीय क्षेत्र के अलावा अमेठी संसदीय क्षेत्र के लिए भी सलोन में मतदान केंद्र बनेंगे। इस तरह जिलेभर में 1463 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2236 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। जिन स्थलों में मतदेय स्थल बनाए गए हैं, उनका अधिग्रहण 18 मई से कर लिया जाएगा। यह अधिग्रहण निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें