फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झटका मशीन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

Fri, 17 May 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र के एक शिक्षक की झटका मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना प्रतापगढ़ जिले में हुई।
विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर चौकी क्षेत्र के मछमरवा मजरे बारा गांव निवासी रामभरोसे (56) एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक था। बुधवार को प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे मुस्तफाबाद गांव निमंत्रण में गया था। वहीं, पास बगल के खेत की तरफ गया। खेत में लगी झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़ोस के भगवतपुर गांव निवासी गोविंद ने देखा, तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन शव लेकर अपने घर चले आए। बृहस्पतिवार सुबह मृतक के परिजन परशदेपुर चौकी में सूचना दी। चौकी इंचार्ज मोहित कुमार ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज। पति की मौत से पत्नी दौलत देवी समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें