फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परिचितों ने जनसेवा केंद्र संचालक को भेजे ठगी के 17 हजार, खाता फ्रीज

Tue, 03 Feb 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के मिश्रपुर डिपो निवासी जनसेवा केंद्र संचालक अकबर हुसैन ने तीन परिचितों पर ठगी के 17 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। पीड़ित को इसकी जानकारी बैंक अकाउंट के फ्रीज होने पर हुई। गुडंबा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अकबर हुसैन अपने घर के पास ही जनसेवा केंद्र का संचालन करते हैं। उनके अनुसार, कुछ दिन पहले परिचित रुद्रांश अपने साथी महेंद्र के साथ केंद्र पर आया था। रुद्रांश ने उनसे खाते से ऑनलाइन रकम निकलवाने की बात कही। जब अकबर ने आधार कार्ड मांगा तो रुद्रांश ने खाता लिंक न होने की बात कहकर टाल दिया। परिचित और जरूरतमंद होने के कारण अकबर ने रुद्रांश को 17 हजार रुपये अपने खाते में लेने दिए और बदले में नकद दे दिए।
लगभग 15 दिन बाद अकबर का यूनियन बैंक का खाता बंद हो गया। बैंक से संपर्क करने पर पता चला कि रुद्रांश ने उन्हें 17 हजार रुपये विवेक नामक व्यक्ति के खाते से ट्रांसफर किए थे, जिसका इस्तेमाल ठगी में हुआ था। इसी कारण उनका खाता भी फ्रीज कर दिया गया। अकबर का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रुद्रांश, महेंद्र और विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें