फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट में नाकाम रहे बदमाशों ने महिलाओं पर फेंका तेजाब, छह झुलसे

Sat, 06 Apr 2019 05:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एसिड अटैक पीड़िता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चंद्रिका देवी मंदिर से शुक्रवार देर शाम लौट रहे टैंपो में सवार दो बदमाशों ने लखनऊ के माल के कस्बा नवीपनाह में गेट के पास बैठी महिला के पर्स पर झपट्टा मारा। इस पर महिलाओं ने शोर मचाया। लूट में नाकाम रहने पर बदमाशों ने टैंपो में सवार लोगों पर तेजाब फेंका और भाग निकले।

विज्ञापन


हमले में चार महिलाओं समेत छह लोग झुलस गए। चीखपुकार पर दौड़े नागरिकों ने एक बदमाश को दबोच कर पुलिस के हवाले किया। दूसरे की तलाश की जा रही है।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि मलिहाबाद के गांव मनकौटी निवासी सीमा, गीता, चुन्नीलाल, श्लोक, शिवानी, अलका बीकेटी क्षेत्र स्थित चंद्रिका देवी मंदिर से शुक्रवार देर शाम टैंपो से घर लौट रहे थे।

आरोप है कि टैंपो में दो बदमाश सवार थे। कस्बा नबीपनाह में सवारी उतारने के लिए टैंपो रुकने पर एक बदमाश ने गेट के पास बैठे बुजुर्ग से थैला लूटने की कोशिश की। छीनाझपटी के साथ बुजुर्ग ने शोर मचाया।
विज्ञापन


टैंपो में सवार अन्य लोगों की चीखपुकार के बीच बदमाश ने बुजुर्ग से छीने थैले से शौचालय साफ करने वाले तेजाब की बोतल निकाली और टैंपो पर सवार लोगों पर फेंकने के साथ थैला लेकर भाग निकला। झुलसे लोगों की चीखपुकार पर दौड़े नागरिकों ने माजरा समझ में आते ही एक बदमाश को धर-दबोचा। मौके से भागे दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।

शौचालय साफ करने वाले तेजाब की बोतल बरामद

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से शौचालय साफ करने में इस्तेमाल किए जाने वाले तेजाब की बोतल बरामद की गई है। झुलसे लोगों को सीएचसी ले जाया गया। सीमा की हालत गंभीर थी। अन्य के शरीर पर पड़े तेजाब के छींटों पर दवा लगाकर घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने सीमा को ट्रॉमा ले जाने की सलाह दी है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद को तत्काल मौके पर पहुंच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

हत्थे चढ़े दिव्यांग बदमाश से पूछताछ

क्षेत्राधिकारी शेषमणि पाठक ने बताया कि आक्रोशित नागरिकों द्वारा पिटाई करके पुलिस को सौंपे गए बदमाश की पहचान मलिहाबाद इलाके के गोविंद के रूप में हुई। उसके दोनों पैर पोलियोग्रस्त हैं। थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करके पूछताछ और मौके से भागे हमलावर को पकड़ने के आदेश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें