गर्भ निरोधक दवा देकर गर्भपात करा दिया
एसओ आलोक सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में पीड़िता की पहली मुलाकात आरोपी अंकुर से हुई थी। अंकुर ने अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 3.80 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद पीड़िता को अपने जाल में फंसाया और शारीरिक शोषण करने लगा। इस बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने कोल्डड्रिंक में गर्भ निरोधक दवा देकर गर्भपात करा दिया।
पीड़िता ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने माफी मांगते हुए उनको चुप कर दिया। इसके बाद लगातार यौन शोषण करता रहा। दोबारा से गर्भवती होने पर पीड़िता ने जब इस बारे में आरोपी को बताया तो वह भड़क उठा। उनके पेट पर लात मार दी। इससे गर्भपात हो गया।
अश्लील वीडियो दिखा करता था ब्लैकमेल
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद उनको इस बात का पता चला कि आरोपी अंकुर पहले से शादीशुदा है।
पीड़िता जब आरोपी की हरकतों का विरोध करती थी तो वह उनकी फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। एक मार्च को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। इस बात का पता चलने पर तीन मार्च को आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा और उन पर चाकू से हमला कर दिया।
पहने हुए जेवर छीन लिए
आरोप है कि अंकुर ने पीड़िता के पहने हुए जेवर छीन लिए। धमकी देते हुए भाग गया। एसओ ने बताया कि शनिवार को आरोपी अंकुर को जानकीपुरम सेक्टर एफ से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूल रूप से कुशीनगर के पडरौना का रहने वाला है।