फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक को गला रेतकर मारा... फिर लाश के साथ किया ये, महिला ने देखा तो चीख पड़ी; पुलिस कर रही जांच

Fri, 09 Jan 2026 06:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में आरोपियों ने युवक को गला रेतकर मारा। फिर उसकी लाश को जला दिया। महिला ने देखा तो उसने शोर मचाया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजली लाश बरामद की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव की पहचान मिटाने को उसे जलाने का प्रयास किया। शुक्रवार की सुबह भागीरथी एनक्लेव की बाउंड्री के पास अधजला शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। 

विज्ञापन


घटना सुशांत गोल्फ थाना इलाके के भागीरथी एनक्लेव की है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि सुबह एक महिला ने झाड़ियों में युवक का अधजला शव पड़ा देखा। उसने आसपास के लोगों को इसके बारे में बताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन की गई तो युवक के गले पर धारदार हथियार से वार का निशान था। शव करीब 50 प्रतिशत जला हुआ था। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि शव प्लास्टिक की पन्नी व चादर से लपेटा गया था। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया गया, पर सफलता नहीं मिली। फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना करके नूमने एकत्र किए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा दिया। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन में पता चला है कि युवक की उम्र करीब 25 साल के आसपास की है। हत्या कहीं और करने के बाद शव को भागीरथी एनक्लेव अपार्टमेंट के पास झाड़ियों में फेंका गया है। आग से उसका चेहरा झुलसने से बच गया है। पुलिस ने पहचान के लिए शव की फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित कराई है। इसके अलावा शहर के सभी थानों व आसपास के जनपदों की पुलिस को भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें