फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बात करने से मना किया... आरोपी ने महिला मित्र को मारी गोली, रिश्तेदार पर भी झोंका फायर; दोनों की हालत नाजुक

Sun, 23 Mar 2025 06:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में बात करने से मना करने पर आरोपी ने महिला मित्र को गोली मार दी। बचाने आए रिश्तेदार पर भी फायर झोंक दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार की आधी रात युवक ने बात न करने पर महिला मित्र को गोली मार दी। बचाने आए रिश्तेदार पर भी फायरिंग झोंक दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली है। पुलिस केस दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


मामला ठाकुरगंज क्षेत्र के अकबरी गेट मुर्ग खाना का है। यहां की निवासी चांद बीबी शनिवार की रात 2 बजे अपने दामाद हैदर अब्बास के साथ सहरी का सामान लेकर घर लौट रही थीं। घर से थोड़ा पहले चौपटिया निवासी यूसुफ उर्फ भैय्यू मिल गया। वह चांद बीबी पर बातचीत करने का दबाव बनाने लगा। 

यह भी पढ़ेंः- UP: जलते छप्पर के नीचे से स्कूल बैग को सीने से लगाकर भागी बच्ची, अखिलेश ने शेयर किया वीडियो; सपा का यह एलान
विज्ञापन


चांद बीबी ने विरोध किया तो आरोपी यूसुफ ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर महिला के रिश्तेदार अतीक खान बचाव करने के लिए भागे। इस पर आरोपी ने उन्हें भी गोली मार दी। तीसरे राउंड में हवाई फायर कर वह भाग निकला। हैदर अब्बास ने बाइक से दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। पीड़िता की बेटी समरा फातिमा ने हुसेनाबाद चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि पीड़िता चांद बीबी के पति चांद बाबू की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटी और एक बेटा है। सआदतगंज के चौपटिया निवासी यूसुफ उर्फ भैय्यू की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। यूसुफ का महिला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। कुछ दिनों से महिला ने आरोपी से बातचीत करनी बंद कर दी थी। महिला के घर में सीतापुर के मोहम्मद पुर निवासी रिश्तेदार अतीक खान रह रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें