फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेटी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया, जांच में निकला झूठा तो थाने से भागी महिला

Tue, 03 Dec 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महिला ने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप कबाड़ी वाले पर लगाते हुए सआदतगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच की तो मामला झूठा निकला। बात खुलने पर महिला थाने से भाग निकली।
विज्ञापन


सआदतगंज निवासी महिला 14 वर्षीय बेटी के साथ शाम को थाने पहुंची। बताया कि सोमवार शाम पांच बजे बेटी को कबाड़ी की दुकान पर भेजा था, वहां कबाड़ वाले ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बेटी की चिल्लाने पर आरोपी ने उनकी हत्या करने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह के मुताबिक तहरीर मिलने पर दो घंटे में कबाड़ी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने घटना से इन्कार किया। इस पर आरोपी के पड़ोसियों व किशोरी की मौसी से पूछताछ की गई तो उन्होंने महिला पर ही झूठा आरोप लगाने की बात कही।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी मां ने थाने चलने का दबाव बनाया था। कबाड़ी ने बताया कि दो साल पहले महिला ने विवाद के चलते सगी बहन का कान काट लिया था। आरोपी महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले में उन्होंने समझौता करा दिया था, जो टूट गया। कुछ दिन बाद कोर्ट से महिला के नाम पर समन जारी हुआ था। 29 नवंबर को आरोपी को संदेह हुआ कि कबाड़ी वाले ने ही समन जारी कराया है। इससे नाराज होकर यह साजिश रची थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें